महाअष्टमी, इस विधि से करें पूजा, महागौरी करेंगी बेड़ा पार


पादूकलां। कस्बे के चारभूजा मंदिर के पास में शारदीय नवरात्रा महोत्सव के तहत चारभुजा महिला मंडल के तत्वाधान में अष्टमी तिथि में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को समर्पित है।

शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। देश भर में नवरात्रि को लेकर धूम है। हर जगह पंडाल सजकर तैयार है और माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन हैं। नवरात्र के आठवें दिन को महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। आज अष्टमी तिथि में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना की जायेगी। अष्टमी तिथि में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी की महिमा का गुणगान करती महिलाएं चारभुजा महिला मंडल सदस्य संतोष देवी टाक ने बताया कि शारदीय नवरात्रा महोत्सव के तहत महिला मंडल द्वारा सभी लोक देवता के भजनों की प्रस्तुति दी। संतोष देवी टाक ने गणपति वंदना गुरु वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज किया मारी सभा में रंग बरसाओ गजानंद सतगुरु आया पावणा ,,माता जगदंबा बड़ा सुंदर सजा तेरा दरबार… चौसठ जोगणी.. अंबे काली कलकत्ते वाली तेरी छडऩे आई सेवक ने अपने चरणों में रखें….. अम्बे माता रानी सत्संग में बेगा पधारो टाबरिया आपकी बाट जोवे…. ऊंचे भाकर में माताजी आपको देवरो जगदंबे अंबे मां ….. छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल……. मोटा मोटा गुगरा काला भेरू मतवाला लाल लाल चुनरी माता जी आपको सो लाल लाल सिंदूर माताजी सो दाल बाटी चूरमा को भोग लगेओ पंडाल में भजनों की प्रस्तुति पर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया चारभुजा महिला मंडल सदस्य महिलाऐं सहित बड़ी संख्या महिला मौजूद रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer