जम्मू कश्मीर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा ने ली भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, भाजपा को जिताने की जमाई चुनावी चौसर।


फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा विधानसभा चुनाव को लेकर, चुनाव प्रभारी के रूप में जम्मूकश्मीरभाजपा महिलामोर्चाअध्यक्ष श्रीमती संजीता डोगरा ने फुलेरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक लेकर विधान सभा चुनाव में विधायक भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमावत को जीतने के लिए महिला मोर्चा की टीम की विशेष व अहम भूमिका रहेगी,

इस पर गंभीरता से चर्चा करते हुए रणनीति तैयार कर महिला मोर्चा की टीम को सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के लिए तैयार की गई, इस बैठक में फुलेराभाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत,पूजा भाटी, अंकित जैन, विजय लक्ष्मी, बीना शर्मा, सुनीता दाधीच, किरणपरीक,पूजा परीक,कविताशर्मा, संगीता सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत ने चुनाव प्रभारी एवं जम्मूकश्मीर की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संजीता डोगरा को सभी महिलाओं की ओर से विश्वास दिलाया कि हम सभी मिलकर इस महा समर में, 25 तारीख को होने वाले चुनाव में जी जान लगाकर विजय श्री हासिल करेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer