गौड़ ब्राह्मण महासभा नागौर व डीडवाना कुचामन दो जिले का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित समाज की 351 प्रतिभाओं का किया सम्मान


शिक्षा संस्कार पर दिया विशेष जोर


रिपोर्टर–विमल पारीक

कुचामनसिटी।
मेगा हाईवे स्थित निमोद में रविवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में नागौर और डीडवाना कुचामन संयुक्त जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गौड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण ही संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए जीव जगत में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते है। उन्होंने वर्तमान समय में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का महत्व बताते हुए नई पीढ़ी को सुशिक्षित और सुसंस्कारित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष गिरिराज ख़रीट ने कहा कि समाज को विभिन्न कुरीतियों और दहेज अंधविश्वास मद्यपान जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।


सम्मान समारोह में वर्ष 2022 व 23 में बोर्ड यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में अव्वल रही प्रतिभाओं व्यावसायिक डिग्री प्राप्त करने उच्च शिक्षा में अध्ययन के लिए चयनित राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं समेत विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट सेव कार्य करने वाले समाज के 351 बंधुओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बसोतिया युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पंकज पंचलंगिया वैद्य श्यामस्वरूप गौड़ ,जिला महामंत्री सुरेश गौड़ कार्यकारी अध्यक्ष कमल गौड़ युवा जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा मंच पर मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नटवरलाल वक्ता ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अतीत बहुत सुदृढ़ रहा है। ऐसे समाज को प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व द्वारा राजस्थान की कमान सौंप कर समाज को एक बार फिर स्थापित करने गौरव बढ़ाने का काम किया है राजस्थान में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने पर उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समाज की प्रतिभाए भी आगे बढ़कर देश निर्माण का काम करेंगी। जिससे ब्राह्मण समाज और देश का नाम रोशन होगा। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा के साथ ही राजनीतिक रूप से सशक्त होने और सामाजिक एकजुट का संदेश दिया।
इस मौके पर नटवरलाल बक्ता सुरेश कुमार शर्मा सुरेश लाटा प्रेम कुमार लाटा डॉ. अनिल के शर्मा रामवतार शर्मा निमोद महेश महर्षि अशोक बांसा जुगल शर्मा पवन जोशी सुजल महर्षि, लीलाधर शर्मा राजकुमार गौड़ प्रभु प्रधान एडवोकेट लक्ष्मण गौड़ राजेन्द्र सिन्डोलिया राजेश बेगसर समेत सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer