जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का पादूकलां सहित जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

तनसिंह के जन्म शताब्दी समारोह संदेश यात्रा का पादूकलांमें किया स्वागत पुष्पवर्षा भी की
[बाबूलाल सैनी] पादूकलां । कस्बे के गायत्री चौराहा पर तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के संदेश यात्रा का किया स्वागत श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो जोधपुर से रवाना होकर खींवसर, नागौर, खरनाल, गोटन, मेडता रोड , डेगाना, गच्छीपुरा, मकराना, कुचामण, सीकर, झुंझुनू, चुरू, होते हुए बीकानेर पहुचेगी आज रथ सुबह मेडता सिटी से रवाना होकर आगे बढा यात्रा के संयोजक जयसिंह सागुबडी ने बताया कि पूज्य तन सिंह जी ने आजादी से पूर्व जब देश नई।

अंगड़ाई ले रहा था तब राष्ट्र के भविष्य का चिंतन करते हुए पूज्य तन सिंह जी ने अपने क्षत्रिय समाज की इस राष्ट्र निर्माण मे क्या महत्वपूर्ण भूमिका हो इसके लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना 22-12-1946 को की।जिसके अंतर्गत क्षत्रिय युवाओं को क्षत्रियोचित संस्कार का अभ्यास करवाया जाता है ताकि वे अपने पूर्वजों श्री राम, कृष्ण, पृथ्वीराज चौहान, विक्रमादित्य, भोज, राणा पूंजा, महाराण प्रताप, दुर्गा दास मीरा बाई, आदि के पद्चिहन पर चलने का प्रयास करते हुए सभी जातियों व वर्गों के साथ मिलकर राष्ट्र ही नहीं अपितु सम्पूर्ण मानवता के लिए आगे कदम बढाए और अपने कर्तव्य का पालन करे।

आज संदेश यात्रा रथ मेडता सिटी से रवाना होकर पादू कला ग्रामीण पहुचा जहाँ कन्याओं द्वारा पूजा अर्चना की गई व ग्रामीण जनों द्वारा स्वागत किया गया यहाँ से रिया बड़ी पहुचने पर मुख्य चौक में सभी बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की गई। पुज्य तन सिंह जी की तस्वीर पथ माल्यार्पण किया गया। संदेश यात्रा मे नागौर प्रांत प्रमुख उगम सिंह गोकुल, राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रभारी विक्रम सिंह खारीकर्मसोता, डेगाना मंडल प्रमुख जनकपाल सिंह उचाइडा, इस दौरान राजपूत समाज पादूकलां से नरपत सिंह राठौड़ ,विक्रम सिंह राठौड़, शिव सिंह सिसोदिया, श्रवण सिंह राठौड़ ,गजेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, भवानी सिंह सिसोदिया ,अजय सिंह राठौड़, प्रेम सिंह शेखावत, रणवीर सिंह सिसोदिया, मोहित सिंह राठौड़ ,शिवराज सिंह शेखावत, विजय सिंह राठौड़, गोविंद सिंह राठौड़, दिलीप सिंह सिसोदिया, हरिओम सिंह ,प्रवीण सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़ वह जायल मंडल प्रभार शयाम सिंह छापडा, पुरुषार्थ फांडेशन के मगन सिंह बरनेल, शिव सिंह रासलियावास, मेडता चारभुजा छात्रावास अधीक्षक जसवंत सिंह जी, आदि उपस्थित रहें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer