ब्रेकिंग न्यूज़
मकराना में चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मकराना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कियाश्री श्याम मन्दिर कमेटी की विनम्र अपील,श्री श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाश्री श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाभारतीय जनता पार्टी के नागौर जिला लेवल के कार्यकर्ताओं का मेड़ता दौराभाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विचार विमर्श, कार्यकर्ताओं से मुलाकातराजीविका सक्षम महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति की आमसभा संपन्नगणगौर ईश्वर की शाही सवारी मेड़ता शहर में निकाली गईमहिलाओं ने गणगौर के गीतों के साथ नाचते हुए लिया आनंद

बृज भाषा पाटोत्सव समारोह के द्वितीय दिवस के अवसर पर साहित्य कार पत्रकार जन का सम्मान।




नाथद्वारा वल्लभ सम प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा नगर के साहित्य मंडल द्वारा पटोत्शव के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि विद्वान मनीषी भागवत प्रवक्ता श्री मदन मोहन शर्मा  की मौजूदगी में आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि ने कहा आज मनुष्य अंधी दौड़ में दिशाहीन हुए भागे जा रहा है। उसे स्वयं को पता नहीं कि वह किस तरफ किसके हितार्थ दौड़ रहा है। लेकिन साहित्य और शब्दों के भंडार साहित्यकार ही वह लोग हैं जो जीवन के एक-एक क्षण को जी रहे हैं ।

अपने शब्दों के माध्यम से वह समाज और देश को जीना सिखा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज के वरिष्ठ रचनाकार श्री वेद प्रकाश शर्मा वेद ने की। श्री वेद ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा “आज साहित्य मंडल हिंदी भाषा के संवर्धन और संरक्षण में एकमात्र वृहद संस्था के रूप में परिस्थितियों से जूझ रहा है, देवपुरा जी ने जो साहित्य की ज्योति को प्रज्ज्वलित किया है, उसे श्याम देवपुरा ने और अधिक प्रगतिमान बनाया है। व यह ज्योति इसी प्रकार आगे प्रज्ज्वलित होती रहे । इसके लिए आज ब्रजभाषा एवं हिंदी भाषा की साहित्यकारों को पूर्ण रूप से सहयोग करना वांछित है। अलीगढ़ के विख्यात मनीषी एवं साहित्यकार श्री नरेंद्र शर्मा नरेंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा की आज साहित्यकारों की कद्र उनका सम्मान एवं उन्हें पूर्ण सहयोग देने के लिए श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा ने साहित्य मंडल संस्था को एक मशाल के रूप में स्थापित किया है, जिसे आज भी श्री श्याम देवपुरा ने आगे बढ़ाया है।

साहित्य मंडल आज देश की एक विशाल एवं वृहद संस्था है इसके प्रयास स्तुत्य और प्रशंसनीय है। इस अवसर पर विदुषी साहित्यकार डॉ संतोष यादव ने कहा आज साहित्य मंडल ही एकमात्र वह संस्था है जहां हिंदी ब्रज का सम्मान होता है। इस संस्थान में देश की संपूर्ण संस्कृतियों का मिलन  दिखाई देता है। पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण सभी अंचलों से साहित्यकार यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित करते हैं। इस अवसर पर ब्रजभाषा एवं ब्रज संस्कृति को समर्पित साहित्यकार श्री महेश जैन ज्योति, मथुरा,  श्री कृष्ण चंद्र गौड, राधाकुंड, श्री महाराम सिंह मृदुल, इटावा,  श्री श्याम सिंह जघीना मधुर भरतपुर,  श्री गोविंद सिंह डागुर भरतपुर, श्री रविंद्र पाल सिंह रसिक मथुरा श्री गोपाल चरण शर्मा वृंदावनश्री अभिषेक शर्मा अमर नगर श्री पवन पराशर कामवान श्री गौरव गोस्वामी नंदगांव श्री अनिल कुमार शर्मा अनिल गोवर्धन श्रीमती अंजू सिंह एटा , पत्रकार कृष्ण कांत  सनाढय( ग्वाल जी ) सहित साहित्य कारो को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम प्रकाश देवपुरा एवं साहित्यकारों के गद्यात्मक एवं पद्यात्मक परिचय की प्रस्तुति श्री हरि ओम हरि एवं डॉ भगवान मकरंद द्वारा किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer