नाच-गाना करते जा रहे श्याम भक्तों पर बुधवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

(दीपेंद्र सिंह राठौड/ बाबूलाल सैनी) पादूकलां।  नाच-गाना करते जा रहे श्याम भक्तों पर बुधवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें 100 से ज्यादा लोग  घायल हो गए। वहीं एक साल के बच्चें की हालत गंभीर होने पर अजमेर रेफर किया गया।

घटना मेवड़ा से पादूकलां के बीच की है। पादूकलां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीताराम डारा ने जानकारी में बताया कि 70 से 80 लोगों को मधुमक्खियों के काटने पर उनका उपचार किया गया। इसमें एक साल के बच्चें की हालत गंभीर होने पर अजमेर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार मेवड़ा गांव से श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ पादूकलां खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मेवड़ा गांव व पादूकलां के बीच प्याऊ के पास एक पेड़ से मधुमखियो का छत्ता टूट कर श्रद्धालुओं पर गिर गया था। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

जिससे कई लोग घायल हो गए। मधुमखियों के हमले की सूचना पर पादूकलां पुलिस स्टाफ व रियांबड़ी बीसीएमओ डॉक्टर चेनाराम चौधरी भी अस्पताल पहुंच घायलों के हाल चाल जाने। ओर चिकित्सा स्टाफ से घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer