श्री दादू आश्रम पर चल रहे सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह में
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री राम नगर स्थित श्री दादू आश्रम पर संत राम प्रकाश स्वामी के सानिध्य में चल रहे त्रयोदशी श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव,चातुर्मास सत्संग ज्ञानयज्ञसमारोह मेंसोमवार को व्यासपीठ से संगीतच़ार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक श्री ज्ञान यज्ञ, श्रीमद् दादू वाणी, प्रवचन, सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि, ज्यों राखै त्यू रहैंगे, मैरा क्या सारा।

हुक्मी सेवक राम का बन्दा बैचारा।यह वक्तव्य श्रीमद् दादू वाणी महान ग्रंथ में संत शिरोमणि ब्रह्मऋषि दादू दयाल जी महाराज कहे हैं , संत रामप्रकाश महाराज ने सत्संग के दौरान बताया कि भगवान के साधक आत्माएं भागवत आज्ञा में रहती है, वै अपने जीवन का व्यवहार परमात्मा का आदेश मानकर करते हैं।

उन्होंने कहा कि साधक को ईश्वरीय साधना का चिंतन करते हुए परमात्मा में विश्वास कर स्मरण करना चाहिए उन्होंने बताया कि सत्संग श्रवण की इच्छा श्रद्धा भागवत कथा में रुचि रखने से ही परमात्मा की कृपा मिलती है दादू आश्रम व्यवस्थापक धर्म दास स्वामी ने बताया कि इस मोक पर सैकडों नर नारी उपस्थित थे।


Author: Aapno City News






