
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान रेल शाखा द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 194वीं जंयती मनाई गई। इस मौके पर सबसे पहले महीला विंग की सचिव श्रीमती नीतू सैनी ने माता सावित्रीबाई की फोटो पर माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वहीं फुलवती, महा सचिव मातूराम सैनी , अध्यक्षधर्मेन्द्र सैनी,अशोक सैनी,मनोजसैनी,राजूसैनी, कन्हैया सैनी, योगेश सैनी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

महसचिव मातूराम ने अपने सम्बोधन माता सावित्री बाई फुले के आदर्शो पर चलने तथा सदैव शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कहीं जबकि अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश की महिला शक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करने पर जोर दिया था, हमें उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Author: Aapno City News
