
मेड़ता सिटी
तेजाराम लाडणवा
मीरा महिला मंडल के तत्वावधान में नगरसेठ चारभुजा नाथ के मंदिर में 7 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल फाग महोत्सव कार्यक्रम के रंगीन पोस्टर का विमोचन कथावाचक नंदकिशोर व्यास, मेड़ता नगर परिक्रमा के अध्यक्ष फकीरचंद शर्मा द्वारा किया गया।

पोस्टर विमोचन समारोह
इस मौके पर मीरा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती उमा शर्मा, रजत मेड़ता नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सरिता टाक, सचिव श्रीमती बबीता सोनी, संरक्षक श्रीमती संतोष व्यास, सदस्य श्रीमती कमला सोनी, श्रीमती संतोष सोनी, श्रीमती सरिता सोनी, श्रीमती सिखवाल, श्रीमती दुर्गा सोनी, श्रीमती राजू सोनी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। कथावाचक नंदलाल व्यास, पुखराज टाक, मेड़ता नगर परिक्रमा के अध्यक्ष फकीरचंद शर्मा, भाजपा नेता बाबुलाल अरोड़ा, लक्ष्मी नारायण व्यास, रामकुमार जांगिड़, चंपालाल शर्मा, कैलाश पुजारी, रमेश चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

फागोत्सव की विशेषताएं
मीरा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा शर्मा ने बताया कि बरसाने की तर्ज पर मनाया जाने वाले फागोत्सव में फूलों से और अबीर से होली मनाई जाएगी। खिलोने और टॉफियां भी भक्तों में लुटाई जाएंगी। चारभुजानाथ मंदिर में 7 मार्च को शाम 7.30 बजे फागोत्सव आरम्भ होगा, जो शयन आरती के तक आयोजित होगा। इस फागोत्सव में महिलाएं विशेष रूप से भाग लेती हैं।
फाग महोत्सव का आयोजन
मीरा महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव में एक माह तक प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्ले में घरों में और मंदिरों में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सास बहू बेटी और मां एक साथ ठाकुर जी को रिझाजाने के लिए भजन कीर्तन पर नृत्य करती है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं।
मेड़ता की बेटी मीराबाई की प्रेरणा
मेड़ता की बेटी मीराबाई ने पूरे विश्व में प्रेम दीवानी के नाम से अपनी पहचान बनाए। इसी प्रकार मेड़ता की बेटी उमा शर्मा रजत ने भी वृंदावन की तर्ज पर गली-गली में फाग महोत्सव का एक माह तक आयोजन होता हैं इस में मां बेटी बहू और सास सब एक साथ भजन कीर्तन और नृत्य कर ठाकुर जी खुश्कर परिवार में खुशहाली की कामनाओं का आशीर्वाद प्राप्त करती है
श्रीमती उमा शर्मा रजत द्वारा मेड़ता में प्रथम वृंदावन की तर्ज पर मीरा महिला मंडल का गठन कर और फाग महोत्सव में आयोजन प्रारंभ किया जिसे देखकर आज अनेकों महिला संगठन तैयार होकर गली-गली मोहल्ले मोहल्ले में भाग महोत्सव का आयोजन होता है


Author: Aapno City News







