
पूर्व विधायक निर्मल कुमावत की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर पू.विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्मल जी कुमावत के सानिध्य में फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत आज भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे का जन्मदिन जोबनेर रोड स्थित उप जिला चिकित्सालय पर भा ज पा के कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिती में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

भाजपाइयों,जनप्रतिनिधियों एवं बंधु बहिनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं परिजनों को फल वितरण किए।कार्यक्रम संयोजक सुरेशकुमार सैनी ने बताया कि क्षेत्र में 2008 से लगातार महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती वसुंधरा राजे का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ता बंधु/बहिनों द्वारा पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के नेतृत्व में हर वर्ष सामाजिक,धार्मिक एवं परोपकारी कार्य आयोजित कर बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए लोकप्रिय नेत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की दीर्घआयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी गई।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, सुरेश मिश्रा, गजेंद्र सिंह शेखावत,नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक, पार्षद ताराचंद सैनी,अभिषेक वर्मा,मदन लाल गढ़वाल,श्रवण वर्मा, प्रतिनिधि राजकुमार सैनी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू वर्मा, यादराम जोशी ,राजकुमार देवाल,महेश सोनी,एड सुमित्रा सिंह नाथावत,तारा देवी सोनी, शेषनारायण सैनी,ताराचंद आमेरिया,श्याम लाल सैनी,महेश सहाय शर्मा,नटवर शर्मा,मुकेश कुमावत,महेंद्र सिंह कैडबरी , भागचंद घोड़ेला,महेश दाधीच, कमल शर्मा,महेश सेन सहित काफी संख्या में गणमान्य भाजपाई उपस्थित रहे।धन्यवाद।
सादर प्रकाशनार्थ।🙏🏻


Author: Aapno City News
