
जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में इन दिनों अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय ग्राउंड में लगे पेड़ों को पहले नीचे से छीलकर सुखाया जा रहा है, और सूखने के बाद पेड़ों को काट कर ले जाया जा रहा है।

यह पूरी प्लानिंग के साथ किया जा रहा है, जिसमें सालों पुराने पेड़ काटे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पेड़ों की कटाई देख रहा है हाथ पर हाथ धरे, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन की मिली भगत से पेड़ों को सुखाया जा रहा है या विश्वविद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को अवैध रूप से बेचा जा रहा है।
हर वर्ष वृक्षारोपण व उनके संरक्षण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी पर इन दावों का फेल होना साबित हो रहा है। यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को पेड़ों की कटाई की जानकारी नहीं है या फिर विश्वविद्यालय प्रशासन की मिली भगत से यह पेड़ काटे जा रहे हैं।


Author: Aapno City News







