

मेड़ता नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम टाक की बर्खास्तगी के बाद भाजपा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अंतरकलह चल रही है। लगभग एक सप्ताह से अध्यक्ष पद खाली होने के कारण नगर पालिका के कार्य ठप्प पड़े हैं और आमजन के कार्य बाधित हो रहे हैं।
गौतम टाक की बर्खास्तगी पट्टो के मामलों में अनियमितता के चलते न्यायिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद हुई थी। इसके बाद से भाजपा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मतभेद चल रहे हैं। पवन परताणी का नाम नए अध्यक्ष के रूप में सबसे आगे चल रहा है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।
इस देरी के कारण शहर में भाजपा की किरकिरी हो रही है और नई नियुक्तियों में देरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Author: Aapno City News
