गणगौर उत्सव की धूमधाम से मनाई गई महर्षि गौतम आश्रम मेंमेड़ता में नारी शक्ति के अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक देवी गणगौर का उत्सव मनाया गया

मेड़ता, 28 मार्च: मीरा नगरी मेड़ता में नारी शक्ति के अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक देवी गणगौर का उत्सव महर्षि गौतम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा समाज के भवन में गणगौर उत्सव के तहत सामूहिक स्तर पर गणगौर कै बिन्दौरा दिया गया।

गौतम महिला मण्डल की नारियों के तत्वावधान में महर्षि गौतम व गुरु माता अहिल्या का पूजन अर्चन कर संगीतमय नृत्य के साथ गणगौर के गीतों पर समा बान्ध दिया गया। महिलाओं ने पूजण दयो गणगौर भंवर म्हाने, गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती, म्हारी घूमर छै गणगौर घूमर रमणने म्ह ज्यास्यां, घूड़ल्यो घूमेगा जी घूमेला, गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी बाहर ऊबी थारी पूजण वाली सहित अनेक गीतों से गणगौर ईसर को रीझाया गया।

इस मौके पर समाज की सुमित्रा व्यास, सीता उपाध्याय, संगीता व्यास, मुन्नी जोशी, मोना जोशी, सुप्रिया जोशी, ललिता तिवाड़ी, बिन्दु जोशी, बसन्ती पंचारिया, भगवती डीडवाणिया, सन्तु डीडवाणिया, पिंकी जोशी, माया उपाध्याय, मधु त्रिपाठी, ऊषा जोशी, कंचन व्यास, सुमन व्यास, कोमल डीडवाणिया, अन्नु जोशी, सन्जु जोशी, पुष्पा जोशी, मीनाक्षी जोशी, कान्ता जोशी, मुन्नी जोशी, ममता उपाध्याय, ऊषा तिवाड़ी समेत अनेक महिलाएं मौजूद थीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer