
मेड़ता नगर पालिका में अध्यक्ष पद की दूसरी बार शपथ लेंगे पवन कुमार परताणी।

मीरा नगरी मेड़ता सिटी में युवा समाजसेवी पवन कुमार परताणी दूसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री यूएचडी मंत्री जाबरमल खर्रा उनके माता जी के निधन पर मेड़ता पहुंचकर सांत्वना देने के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पद का अपने हाथो से नियुक्ति दिया गया ।
.
शपथ ग्रहण समारोह के विवरण
- तिथि: 7 अप्रैल 2025
- समय: सुबह 9:30 बजे
- स्थान: मेड़ता नगरपालिका
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी नागौर भाजपा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ के पूर्व पदाधिकारी गजे सिंह गागुड़ा शामिल हो सकते हैं
मोहित टाक, अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल मेड़ता ने बताया कि पवन परताणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी गण, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण, पूर्व पार्षद गण, शक्ति केंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता हम शहर वासी उपस्थित रहेंगे .


Author: Aapno City News







