

मीरां नगरी में रामनवमी के अवसर पर रामधाम देवल से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राम मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर भगवा रंग में रंग गया और जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

भगवा रंग में रंगी मीरां नगरी, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
- सजीव झांकियां: अजमेर से आए कलाकारों ने महाकाल भस्म आरती की प्रस्तुति के साथ ही विशाल हनुमानजी की झांकी, अयोध्या राम मंदिर में स्थापित भगवान राम की सजीव झांकी, सहित विभिन्न प्रकार की अन्य को शोभा यात्रा में झांकियो के साथ भारी संख्या में युवा महिलाएं बालक और पुरुष नाचते गाते चल रहे थे शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया वह समिति के पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया राम मंदिर समिति के द्वारा राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाने के साथ ही आसपास के पूरे क्षेत्र को भी सजाया गया और शोभा यात्रा में शामिल सभी के लिए पेयजल वी कोल्ड ड्रिंक एवं पेयजल की व्यवस्था की गई।
- शोभा यात्रा राम मंदिर पहुंचने पर हनुमान चालीसा के पाठ कर भगवान राम की है आरती की गई
- भगवान राम की सजीव झांकी के साथ आरती कर लोगों ने परिवार में खुशहाली की कामना की।
- लव जिहाद के खिलाफ झांकी: देश बचाएं-आओ अलख जगाएं… जैसी झांकी ने सर्व हिन्दू समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।
शोभायात्रा का अभिनंदन
- पुष्प वर्षा: शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।
- साफा बंधवाकर स्वागत: समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बिड़ला, का पालिका के सामने नव नियुक्त चेयरमैन पवन परताणी, अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी द्वारा साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान रामधाम देवल के उत्तराधिकारी रामनिवास महाराज, संक्रमण मुनि महाराज एवं किन्नर समाज की गाड़ी पति राजकुमारी भाई जी के पास पहुंचकर प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया।
असुरक्ष के प्रबंध

- प्रशासन-पुलिस स्तर पर सुरक्षा: मीरांनगरी में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा मेड़ता थाना अधिकारी धर्मेश दायमा एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए।

Author: Aapno City News
