
लगातार 6 बार पार्षद बनकर शहरी सरकार में जीत का छक्का लगा चुके हैं कटारिया ।
*पत्रकार बाबूलाल सैनी*
लक्ष्मणगढ़ 18 मई। सियासत में शेखावाटी के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसी ही एक शख्सियत राजलदेसर के ओमप्रकाश कटारिया हैं । जिन्होंने शहरी सरकार में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सेवा के दम पर व संघर्ष के बलबूते आमजन में गहरी पकड़ रखने वाले कटारिया राजलदेसर नगरपालिका में 6 मर्तबा पार्षद रहने का कीर्तिमान बनाया है जबकि एक दफा पालिका उपाध्यक्ष रहे हैं। समाजसेवा से जुड़े कटारिया सैनी समाज राजलदेसर के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही सियासत में कांग्रेस संगठन से जुड़ाव रखते हैं। 67वर्षीय कटारिया कांग्रेस के संगठन में यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काफी काम किया है वहीं पार्षद के रूप में वार्डों में काफी विकास कार्य करवाए हैं। मजेदार बात यह भी है कि कटारिया ने हमेशा कांग्रेस पार्टी से ही पार्षद का चुनाव लड़ा ।देश प्रदेश की राजनीति में जहां अशोक गहलोत को व शेखावाटी में गोविंद सिंह डोटासरा को अपना आदर्श मानने वाले कटारिया का इस उम्र में भी सेवा के कार्य करने का जज्बा है। मात्र 33 वर्ष की उम्र में पहली बार 1995 में पार्षद चुने गए कटारिया ने अपनी सियासी पारी के दौरान 7 बार शहरी सरकार में चुनाव लड़ें जिनमें लगातार 6 चुनाव में विजयश्री हासिल कर जीत का छक्का जड़ चुके इस दौरान पालिका में 2005 में वाइस चेयरमैन रहे। लेकिन गत पालिका चुनाव में भाग्य ने साथ नहीं दिया और चुनाव हार गए। शहरी सरकार में सियासी पारी को छक्का लगा चुके कटारिया के तीन पुत्र हैदराबाद में स्वयं का व्यवसाय करते हैं। हाल ही में कटारिया ने लक्षमनगढ में निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।


Author: Aapno City News
