


भाजपा युवा नेताओं ने आज पुष्कर में विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की।
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी विनोद भाटी, रामेश्वर घांची युवा नेता कृष्णकांत देया ने पुष्कर में निजी होटल में चाकसू विधायक रामावतार बेरवा, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल गुर्जर से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मीराबाई का मूवमेंट भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया और संगठन को लेकर चर्चा की।


Author: Aapno City News
