हरसिद्धि हनुमान मंदिर पर शिव पुराण कथा में श्री गणेश जन्म।


शिव परिवार की जीवंत झांकी रहा मुख्य आकर्षण।
 
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे की सियाराम बाबा की बगीची हरसिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में  चल रहे महान ग्रंथ शिव पुराण कथा में शनिवार को व्यास पीठ से संत श्री कृष्णदेव महाराज के मुखारविंद से संगीतमय, लयबद्ध एवं प्रसंग अनुसार विवेचना कर जन मानस श्रद्धालु भक्तों को भगवत स्मरण की चेष्टा जागृत कर उन्होंने शिव पुराण में शिव- सती विवाह प्रसंग का मार्मिक रूप से वर्णन करते हुए

बताया  कि श्री गणेश, कार्तिकेय जन्म की महिमा, तारकासुर वध एवं माता पार्वती को उपदेश और विदाई कथा बड़े मार्मिक एवं सरल भाषा में बखान करते हुए भगवान आशुतोष की महिमा उपस्थित जन समूह को सुने वही कथा का मुख्य आकर्षण भगवान शिव परिवार की जीवंत झांकियां दर्शाइ गई जीन्हे देखकर श्रद्धालु भक्तजन प्रफुल्लित हो उठे। तथा कथा को चार चांद लगाते हुए


और रोचक बना दिया।व्यास पीठ से संत कृष्ण देव महाराज ने इस मार्मिक प्रसंग का बखान किया जिसे सुनकर उपस्थित महिला  पुरुषों ने जय घोष किये। संत कृष्णदेव महाराज ने बताया कि रविवार को जालंधर, शंखचूड़ आदि का वध तथा तुलसी एवं शालिग्राम महिमा प्रसंग की कथा का बखान करेंगे।

सांय 5:00 श्री शिव पुराण की महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शनिवार को शिव पुराण कथा में दुर दराज से पधारे श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भाग लेकर जीवन सफल किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer