माहेश्वरी महिला मंडल ने शिव मंदिर में सावन उत्सव मनाया, भजन-नृत्य और सामूहिक गोठ रही आकर्षण का केंद्रनगर अध्यक्ष शोभा लाहोटी का भव्य स्वागत, महिलाओं ने हर-हर महादेव के साथ मिलकर अभिषेक किया

मेड़ता सिटी तेजाराम  लाडणवा
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सावन के उपलक्ष्य में विष्णुसागर स्थित शिव मंदिर में भव्य अभिषेक एवं सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष हेमलता काबरा ने बताया कि भक्ति माहौल में हर-हर महादेव के जयकारे और मंत्रोच्चार के साथ शिवजी का दूध व जल से अभिषेक किया गया। महिलाओं ने भजन, नृत्य और मनोरंजक खेलों के साथ उत्सव को खास बना दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा शोभा लाहोटी का मंडल द्वारा स्वागत किया गया।
सभी महिलाओं ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमा बंग, सचिव सुशीला लाहोटी, सह सचिव राजू मानधनीय, उपाध्यक्ष किरण मालपानी, कांता दरक, विमला गट्टाणी समेत कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद रहीं। भोजन व्यवस्था प्रवीण काबरा, राजेंद्र बंग और महेश दरक ने संभाली।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer