चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन।


माली सैनी समाज फुलेरा के द्वारा हुआ आयोजन।
सर्व समाज की महिलाओं ने लिया भाग।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)लोक संस्कृति के साथ पारंपरिक तीज त्योहार को कायम रखने के लिए ऐसेआयोजन का होना जरूरी तो  है ही, समाज को एक सूत्र में जोड़ने के लिए,मातृशक्ति को भी सामूहिक रूप से उत्साह और उमंग का अवसर प्रदान से सामाजिक सोहाद्रता बढ़ती है

यह वक्तव्य श्रीराम नगर स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार माली सैनी समाज की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में सैनी समाज अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने कहे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1 से सांय 5 बजे तक चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज  महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में भाग लेकर श्रावण मास एवं हरियाली तीज महोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ झूला झूलते हुए हरियाली तीज का स्वागत किया। कार्यक्रम में भगवान शिव-पार्वती का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात भजन कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। सर्व समाज की महिलाओं ने इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक लोक संस्कारों को सहेजने और युवा युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया। माली सैनी समाज फुलेरा के अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज का अहम महत्व है। हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन का होना जरूरी है। इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, रामजी लाल सैनी, मोनू सैनी,गीता देवी, पार्षद पूजा भाटी, राधा देवी, सुमन सिंगोदिया,  वंदना सैनी, अंजू सैनी, गायत्री सैनी, गुलाब देवी माली, सीमा, उर्मिला, दीपिका, भारती सैनी, मनीषा, पूनम कुमावत, छोटी देवी, संतोष कुमावत, चंपा वर्मा, श्याम सखी मंडल सहित सैकड़ों की तादाद में मातृ शक्ति मौजूद रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer