गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार से शुरू हुए 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मेड़ता सिटी | शहर के जोधपुर रोड़ पर चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार से शुरू हुए 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की छात्राओं ने प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद राम बेडा़ श्रीराम खोजा,विद्यालय के प्रिंसिपल बुद्धाराम जाट वाइस प्रिंसिपल मीरा चौधरी, समिति अध्यक्ष छोटूलाल गहलोत,धर्मीचंद सोनी,पुखराज टाक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने गणेश वन्दना_ बैरिता तनु,,गणेश (नाटक) नियति ग्रुप_ मेवा,चरी नृत्य_ मेवा,इती सी हंसी _संध्या ग्रुप,मीरा का नृत्य_स्नेह, कृष्ण राधा- भावना – खिन्नता, पर्यावरण पर डांस_सुमन कमेडिया ग्रुप (शारदे हॉस्टल),पीली लुगड़ी_कोमल ग्रुप,कृष्ण – अर्जुन संवाद_नंदनी ग्रुप
शिव ताण्डव_जान्हवी ग्रुप,जाग-जाग रे तेजाची ऋतु ग्रुप,पधारो म्हारे देश_शमा परवीन,कण-जूण बाजे घुघंरा_हेमलता ग्रुप,कालबेलिया नृत्य_उर्मिला मेवा सहित अन्य सदस्यों ने गीतों की धुनों पर नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी।

मंच संचालन अरूण सिंह ने किया। इस मौके पर पालिका पूर्व अध्यक्ष सरिता टाक ताराचंद कच्छावा,नरेन्द्र लाहोटी,कन्यालाल सोनी,छोटी गहलोत,ज्योति शेखावत, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश सिखवाल,अध्यापिका मनीषा डिटेल,प्रज्ञा पारीक,रेखा सोनी,नूपुर वर्मा,संतोष दादीच,रविंदर बलोटिया उपस्थित थे |

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer