परिवर्तन महासभा में अधिकाधिक जन भागीदारी के लिए तत्परता से जुटें कार्यकर्ता।





-राणा राजसिंह मण्डल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा।

नाथद्वारा राजसमन्द जिला मुख्यालय के समीप स्थित देवथड़ी ग्राम में भाजपा राणा राजसिंह ग्रामीण मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही मुख्य रूप से आगामी 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में जयपुर में होने वाली परिवर्तन महासभा में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-मंथन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष गणेश पालीवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को और अधिक मजबूत करने, अधिकाधिक लोगों को पाार्टी से जोड़ने के साथ ही पार्टी के पक्ष में अधिकाधिक जन समर्थन जुटाने पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने पन्ना प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यही वह कड़ी है जो गांव-ढाणी के प्रत्येक हिस्से से आमजन को संगठन से जोड़ने का काम करती है। ऐसे में मण्डल क्षेत्र के सभी बूथ व पन्ना प्रमुख अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन हित में पूरी तत्परता से जुट जाएं। बैठक में मण्डल अध्यक्ष पालीवाल ने मुख्य रूप से प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा पर चर्चा करते हुए आगामी 25 सितम्बर को राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाली परिवर्तन महासभा के सन्दर्भ में चर्चा की। उन्होंने राज्य में परिवर्तन यात्रा में मिले अपार जन समर्थन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए आमजन पूरी तरह से तत्पर दिखाई दे रहे है। ऐसे में हमें संगठन के पक्ष में जन समर्थन जुटाना है। उन्होंने परिवर्तन महासभा में मण्डल क्षेत्र के प्रत्येक गांव-ढाणी से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता का आह्वान करते हुए पदाधिकारियों से पूरी मुस्तैदी से जुटने को कहा। मंडल प्रभारी भीमसिंह चौहान, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह आदि ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। कांग्रेस के कुशासन से आमजन त्रस्त हो चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का नामोनिशान नहीं रहा तथा जनविराधी नीतियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। चुनाव नजदीक आने पर अब कांग्रेस सरकार रेवड़ियां बांटकर जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे में हमें आमजन को सरकार की हकीकत से वाकिफ कराना है तथा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए अधिकाधिक जन समर्थन जुटाना है। उन्होंने परिवर्तन महासभा को सफल बनाने के लिए तत्परता से जुटने का आह्वान भी किया। भैरूलाल जोशी, चन्द्रशेखर बागोरा, शम्भूसिंह फरारा, केसरसिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer