विजयोत्सव यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाराणा मेवाड़ विधायक विश्वराज सिंह का हुआ सम्मान।



नाथद्वारा( के के ग्वाल जी)श्रीजी परिवार, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से विधानसभा चुनाव में सनातन धर्म की प्रतिष्ठा अक्षुण्ण रखने एवं मेवाड़ के युवराज नाथद्वारा भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह की विजय हेतु संकल्पित विजयोत्सव यज्ञ की पूर्णाहुति पंडित राजेश उपाध्याय द्वारा महेश टेकरी पर मंगलवार को विश्वराज सिंह एवं महिमा कुमारी मेवाड़ के सान्निध्य में हुई।

यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात गिरिराज परिक्रमा में महंत संतोषनाथ, महंत मगननाथ, ज्ञानानंद महाराज, कामाख्या साधक कालीचरण महाराज के सान्निध्य व भाजपा जिलाध्यक्ष  मानसिंह बारहठ के विशिष्ट आतिथ्य में नव निर्वाचित विधायक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता महेश प्रताप सिंह चौहान, बलवंत सिंह झाला, केसर सिंह चुंडावत, दिनेश सुखवाल पुलिस उपाधीक्षक, भाजपा नेत्री संगीता चौहान, राष्ट्रीय कवि गिरीश विद्रोही, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रेमशंकर जोशी, प्रदीप काबरा, बद्रीलाल मेनारिया, भीम सिंह चौहान, सुमेर सिंह झाला थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मदन माराज, गोपाल जोशी, कमलेश पालीवाल, पूरण श्रीमाली, निशांत शर्मा, उमेश सोनी, गोविन्द पुरोहित, गोपाल पूरी गोस्वामी, मनीष सुराणा, राजेन्द्र सनाढ्य, अजय गुर्जर, विनोद दाजी, अभिषेक चौधरी, गोविंद प्रजापत, धनराज मीणा, अविनाश व्यास, चरण शर्मा, अर्जुन सोनी, यश माली, नंदलाल औदीच्य, विकास बागोरा, पवन रावल, लखन गौरवा, मनीष माली, योगेश सोनी, उत्तम टेलर, रागिनी सोनी, रजनी लोधा आदि ने किया। 24 श्रेणी पालीवाल समाज, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज, साँचीहर समाज आदि समाज के अध्यक्ष व कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया। स्थानीय कलाकार योगेश अमाना ने अपनी ओर से विधायक को स्व निर्मित पेंटिंग एवं दिनेश सनाढ्य ने मोमेन्टो भेंट किया। हजारी लाल गुर्जर के नेतृत्व में पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नीरज शर्मा व सुधीर पालीवाल ने किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer