खाटू नरेश के जयकारों संग सैंकड़ों हाथों में लहराते निशान हर तरफ फूलों की वर्षा

(दीपेंद्र सिंह राठौड) पादूकलां।खाटू नरेश के जयकारों संग सैंकड़ों हाथों में लहराते निशान हर तरफ फूलों की वर्षा कुछ ऐसा ही नजारा था मेडता सिटी के नश्याम प्रेमियों द्वारा श्री चारभुजा मंदिर से प्रारम्भ हुई मेडता सिटी शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए,डांगावास, नेतडिया,गवारडी, लांपोलाई, थाट होते हुऐ निशाना यात्रा निकाली खाटू श्याम जी की नगर भ्रमण यात्रा का।

सबसे पीछे रथ में सतरंगी फूलों से सजे भगवान खाटू श्याम विराजमान थे। बाबा श्याम की झांकी को देखने एवं पूजा-अर्चन करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। आकर्षक झांकियों संग श्याम बाबा की झांकी नगर भ्रमण को निकली तो भक्तों का सैलाब उनके दर्शन को उमड़ पड़ा। डिजे की धुन पर की भक्तिमय स्वर लहरियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जगह जगह निशान यात्रा में श्याम भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मेडता सिटी के चारभुजा मंदिर से खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जिस में उपस्थित भक्तों ने बाबा के समक्ष हाजिरी लगाते हुए नृत्य कर भाग लिया। निशान यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। जहां लोगों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मेड़ता सिटी से श्याम प्रेमी पद यात्रा निशान यात्रा लेकर पहुंचे श्याम बाबा की जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी डीजे की धुन पर नाचते जाते हुए निशा यात्रा में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं खाटू श्याम बाबा की सजी झांकी की लोगों ने आरती उतार कर स्वागत किया। मेडता सिटी के चारभुजा मंदिर से निकली यात्रा में भजनों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। चारभुजा मंदिर से शुरू हुई खाटू श्याम निशान यात्रा का समापन बस्सी की ढाणी मंदिर परिसर में पहुंचकर हुआ।

मेड़ता सिटी से श्याम प्रेमी पद यात्रा निशान यात्रा लेकर पहुंचे श्याम बाबा की जयकारों के साथ बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी डीजे की धुन पर नाचते जाते हुए पादूकलां बस्सी की ढाणी स्थित खाटू श्याम मंदिर फागुनी मेले में बाबा श्याम के दर्शन किए देश व प्रदेश पर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की श्याम बाबा मंदिर में माथा टेक करभाग उत्सव के तहत भी महिलाओं में श्याम प्रेमियों ने पर चढ़कर श्याम महिमा का गुणगान किया एक शाम प्रेमियों ने खाटू श्याम धनी के भजन पर नृत्य करने पर मजबूत कर दिया श्याम मंदिर परिसर श्याम भक्तों का उमड़ा जन सैलाब ‌‌ ‌ ‌ ‌ ‌‌‌‌

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer