श्री राम जन्मोत्सव नववर्ष शोभायात्रा बैठक आहूत।


13अप्रैल के आयोजन को लेकर जूटा सर्वहिंदू समाज,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्री राम जन्मोत्सव नववर्ष शोभायात्रा के आयोजन को लेकर, शोभा यात्रा कार्य कारणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 अप्रैल  शनिवार को  श्रीराम जन्मोत्सव व भाव्य शोभायात्रा का आयोजन तय हुआ जिसमे सर्व हिंदू समाज भाग लेंगे।

शोभा यात्रा पावर हाउस रोड स्थित कुमावत समाज श्री बालाजी की बगीची श्री राम नगर से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर फुलेरा  के विभिन्न मार्ग से नगर भ्रमण  करते हुए स्कूल फिल्ड में समापन होगी। बैठक में सर्वसम्मति से  भागचंद ककरालिया को शोभायात्रा का संयोजक एवम् दीपेश सैनी,रितिक साहू , मनोहर राकेश शर्मा सिंह,हरीश बड़ीवाल, श्याम लाल सैनी शेसनारायण सैनी ,नेमीचंद कुमावत, महेंद्र गांधी,हैप्पी माथुर, विनोद अरोड़ा, मुकेश गानोलिया,किशोरखारड़िया को सहसयोजक नियुक्त किया गया।

साथ ही मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी   कमला देवी,पुनम कुमावत गीता देवी, मिनाक्षी, विद्या देवी,पूजा भाटी, बीना शर्मा पार्वती सैनी ,चंचल सेन, दिव्यांशी खांडल, रिधिमा सैनी ,श्वेता शर्मा , नेहा कुमावत सह संयोजक का दयितव दिया गया। विष्णु सेन सांभर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गईं जिसमे जिला संघ चालक  दिनेश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।मंच संचालन धनराज शर्मा ने किया ।कार्यक्रम संरक्षक गोविंद सिंह बडगुर्जर,धनराज शर्मा विहिप,अनिल बंसल,गजेंद्र सिंह  रहेंगे।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु सैन, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष नवरतमल कुमावत बजरंग जी जोशी को सम्पूर्ण खण्ड, प्रखण्ड क्षेत्र की महिला एकीकरण की जिम्मेदारी दी गयी।,यश सैनी,ज़ोरावर सिंह जिला उपाध्यक्ष विहिप, महेश दाधीच,कार्तिक कुमावत, वेद प्रकाश पारीक, राजेश  शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा,धीरेन्द्र, रतन राजोरा, सोनू ,पवन कुमावत,नरेशशर्मा, मोहित शर्मा, अमनअग्रवाल, गौरव शर्मा, हिमांशु शर्मा,एवम् सेकडो गणमान्य उपस्थित रहे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer