दस वर्षों में पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार की इमारत अब बनेगी –  महिमा सिंह मेवाड़




भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार   मेड़ता की 18 पंचायतों का दौरा जगह जगह फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत,।

गौमाता के साथ संतो के किए दर्शन

सादगी पूर्ण व्यवहार देखकर भाव विभोर हुई महिलाएं

नाथद्वारा (के के सनाढय) राजसमंद जिले की लोक सेवा सीट कि भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह मेवाड़ ने कहा की बीते दस वर्षों में पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार की है

जिस पर इमारत अब बनेगी। इमारत भव्य बने इसके लिए हर व्यक्ति को इस चुनाव रूपी महायज्ञ में भाग लेकर कमल रूपी वोट के रूप में आहुति देनी है।

उन्होंने कहा की आजादी के बाद से कांग्रेस की नीतियों ने इस देश को खोखला कर दिया था लेकिन बीते वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव की बयार आई है। यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, विकसित भारत के संकल्प पूरा करने के लिए है। प्रातः 11 बजे विधानसभा मेड़ता के जसनगर, भंवाल, जसवंताबाद, लिलियां, खाखड़की, बड़गांव, मुगदडा, कुरडाया, बीटन सहित 18 पंचायतों में जनसंपर्क  करते हुए भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह मेवाड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हुई है और आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

सादगीपूर्ण व्यवहार देखकर भाव विभोर हुई महिलाएं चुनाव प्रचार पर निकली राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी महिमासिंह मेवाड़ के सादगीपूर्ण व्यवहार को देखकर ग्रामीण महिलाओं भावुक हो गई। बाद में उपस्थित मातृशक्ति ने महिमा सिंह का भावभीना स्वागत किया। बर में महिलाओं के साथ चर्चा करते हुए उन्हें केंद्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए चुनाव के बाद हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।



गौमाता के साथ संतो के किए दर्शन –

भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह ने गोटन शाखा के गांव बिराई पहुंच कर आदिपीठ श्री रामधाम रामचौकी पहुंचकर अनंत श्रीसुखरामजी रामस्नेही सम्प्रदाय के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाद में मेड़ता सिटी के जसनगर स्थित श्रीगोपालकृष्ण गौशाला का निरीक्षण करते हुए गौमाता का आशीर्वाद लेकर गौमाता के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer