


मेड़तासिटी
तेजाराम लाडणवा
रेणी गेट स्थित रामधाम श्री देवल में रामस्नेही सम्प्रदाय के दरियाव महाराज के शिष्य सुखराम महराज का 258वां नौ दिवसीय निर्वाण महोत्सव वार्षिक सत्संग समारोह आज महंत रामकिशोर महाराज के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा के साथ पाटोंत्सव महाआरती के साथ समापन हुआ।

शोभायात्रा का आयोजन
देवल से प्रारंभ हुई वाणी जी की शोभायात्रा बैंड बाजों गाजे बाजे के साथ शहर के गांधी चौक मीरा मार्ग चारभुजा चौक रामसभा होते हुए पुनः राम धाम श्री देवल पहुंची। इसमें सैकड़ों संतगणों सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही महिलाएं मंगलगीत गाते हुए नाचती हुई भी नजर आईं।
भजनों का जागरण
इससे पूर्व रात्रि में सूरसागर जोधपुर बड़ा रामद्वारा के परमहंस डॉ रामप्रकाश महाराज के सानिध्य में तड़के तक भजनों का जागरण स्वर सरिता के रूप में चलता रहा। इसमें बाहर से आए संत विष्णु दास महाराज, संत रामेश्वरदास महाराज, संत सोहनदास महाराज, संत जानकीदास महराज सहित अनेक संतों ने भजन प्रस्तुत किए।
समापन समारोह में उपस्थित संत और श्रद्धालु
नंदू श्री मंत्री ने बताया कि नौ दिवसीय इस सत्संग समारोह में आज सैकड़ों संतों का समागम हुआ। इस अवसर पर रेन धाम पीठाधीश्वर सज्जनराम महाराज, महंत रामकिशोर महाराज उत्तराधिकारी संत राम निवास शास्त्री महाराज, संत ध्यानी राम महाराज संत निर्लेप राम जोधपुर, संत श्रवण राम महराज, संत अनन्त राम महराज बड़ी सादड़ी, संत अनुपम राम महराज उज्जैन, संत दयाराम महराज उदयपुर, संत राम प्रकाश महाराज बांसवाड़ा, संत उदयराम सागवाड़ा, संत उत्तम राम महराज अजमेर, संत रमता राम महराज पुष्कर, संत पुरखाराम महाराज, संत परसराम महाराज, संत रमण राम, संत भोलाराम महाराज, में कैलाश पुजारी, आत्माराम अग्रवाल, कैलाश के बिंदल, ओम प्रकाश मोदी, रामेश्वर लाल साथ सोनो, जगदीश गुजराती, राजू दहिया, शिव जांगिड़, शिव सिंह राठौड़, गोपाल गोप बिड़ला, नंदू श्री मंत्री, शिव प्रसाद अग्रवाल, अमित टाक, जय नारायण जागिड़, अजय राज खत्ती, श्रवणपुरी, इत्यादि सैकड़ों पुरुष महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में मंच का सफल संचालन संत श्रवण राम महाराज ने किया।

Author: Aapno City News






