मेड़ता कांग्रेस का शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलास्थानीय कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों से कराया अवगत


मेड़ता कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जाकिर खान सांखला के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने मेड़ता के स्थानीय कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया।

शिष्टमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि मेड़ता विधानसभा में बीजेपी गलत और ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए नगर निकाय और पंचायत राज के चुनाव के लिए परिसीमन किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजबूत मुकाबले की बात कही। इस मुलाकात के दौरान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के मेड़ता अध्यक्ष और पार्षद प्रतिनिधि जीशान अली कुरेशी और मेड़ता सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण सबलानिया भी मौजूद थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer