नागौर जिले के टहला में 9 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम , मुख्यमंत्री 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

  • प्रशासनिक अधिकारी हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में जुटे।
  • सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है
  • मुख्यमंत्री प्रातः 12:30 बजे पुष्कर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • इसके बाद 2:30 बजे जवाजा में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का 9 जून को व्यस्त कार्यक्रम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 9 जून 2025 को एक व्यस्त कार्यक्रम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है

  • प्रातः 11:50 बजे: जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्कर के लिए प्रस्थान, जो 35 मिनट में 71 एनएम की दूरी तय करेगा।
  • दोपहर 12:25 बजे: पुष्कर के जाट विश्राम स्थली के पास हैलीपेड पर पहुंचेंगे और फिर कार द्वारा मेला ग्राउंड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:35 से 01:35 बजे: मेला ग्राउंड, पुष्कर में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01:35 से 02:20 बजे: कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करेंगे, एन्ट्री प्लाजा पर वृक्षारोपण करेंगे और ब्रह्म घाट पर जलाभिषेक और पुष्कर सरोवर पूजन करेंगे।
  • दोपहर 02:30 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा जवाजा के लिए प्रस्थान, जो 20 मिनट में 36 एनएम की दूरी तय करेगा।
  • दोपहर 03:00 से 03:20 बजे: जवाजा तालाब की पाल पर सरोवर पर जलाभिषेक, कलश यात्रा और महादेव मंदिर के सामने वृक्षारोपण करेंगे।
  • दोपहर 03:20 से 04:00 बजे: वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सायं 04:30 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा टहला, रियां बड़ी, जिला नागौर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सायं 05:50 बजे: जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

उनकी सुरक्षा के लिए “जेड+” श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Leave a Comment

advertisement
और पढ़ें
Voting Poll
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा ?
  • Add your answer